
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़ मुक्तेश्वर के बृजघाट पर गंगा तट पर जल उठाने हेतु पहुंचने वाले कांवड़ियों तथा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रदान करने हेतु अस्थाई थाना तथा 20 अस्थाई चौकी स्थापित की गई है जिन पर हर वक्त पुलिस तैनात रहेगी और कांवड़ यात्रा मार्ग व कांवड़ियों को सुरक्षा पर निगाह रखेगी। पुलिस के अनुसार
कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में अस्थाई ब्रजघाट थाना बनाया गया है। चौकी पुरानी चुंगी थाना हापुड़ नगर, चौकी टियाला थाना हापुड़ देहात, चौकी दतेडी गेट थाना पिलखुवा, चौकी जीएस पैट्रोल पम्प थाना पिलखुवा, चौकी सोना पम्प थाना हाफिजपुर, चौकी बड़ौदा सिहानी थाना हाफिजपुर, चौकी बक्सर रेगुलेटर थाना सिम्भावली, चौकी स्याना बार्डर थाना सिम्भावली, चौकी बुकलाना नहरपुल थाना सिम्भावली, चौकी ग्राम डिबाई नहर पुल थाना सिंभावली, चौकी बनखंडा नहर पटरी थाना बाबूगढ़, चौकी बछलौता अण्डरपास थाना बाबूगढ़, चौकी अल्लाबक्शपुर कट थाना गढ़मुक्तेश्वर, चौकी पलवाडा मोढ बृजघाट थाना गढ़मुक्तेश्वर, चौकी दौताई थाना गढ़मुक्तेश्वर, चौकी गढ़ चौपला थाना गढ़मुक्तेश्वर, चौकी पलवाड़ा तिराहा आदि शामिल है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















