
👁 25 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में एक युवक पर लोहे के पंच से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सिमरौली निवासी मोहित कुमार डीजे बजाने का काम करता है। बुकिंग के सिलसिले में बाइक से लुखराड़ा गया था। लौटते समय रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर मोहित पर लोहे के पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868






















