
👁 23 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के दिल्ली-लखनऊ नए हाईवे पर कुचेसर रोड चोपला की सर्विस रोड पर सोमवार की रात करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। हालांकि कुछ देर बाद विशाल अजगर झाड़ियां में छिप गया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
मामला सोमवार की रात का है जब लोग जैसे ही कुचेसर रोड चोपला की सर्विस रोड पर पहुंचे तो उनकी नजर 12 फीट लंबे विशाल अजगर पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसी बीच अजगर झाड़ियों में जाकर छिप गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















