
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे युवक की लाश बुधवार को बरामद हुई। घंटों की कड़ी मशक्कत के पश्चात युवक का शव बरामद हुआ। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि मेरठ के जागृति विहार के रहने वाले गौरव के 21 वर्षीय पुत्र अयांश अपनी मौसी शिवांकी के साथ सोमवार को तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के दौरान अयांश गंगा में आगे की तरफ बढ़े तो अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। अयांश को डूबते देख उसकी मौसी और मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। इसके बाद गोताखोर गंगा में काफी देर तक युवक की तलाश करते लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घंटों की मशक्कत के पश्चात बुधवार को आखिर गंगा से युवक का शव बरामद हुआ।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















