
👁 26 views Views
अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर ईंट से किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव शरीकपुर में अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दबंगों ने युवक पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया जिसका उपचार चल रहा है।
मामला गुरुवार का है जब विकास पुत्र राकेश अपने घर जा रहा था। रास्ते में उसे अंकित व सनी मिले। दोनों ने विकास पर अश्लील टिप्पणी की। जब विकास ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका मेडिकल परीक्षण चल रहा है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















