
a red passenger train at train station train station in city
स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों और यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की परिचालन की अवधि बढ़ा दी है जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से संचालित आनंद विहार टर्मिनल पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार टर्मिनल सहरसा के बीच चलने वाली चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी है।
ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 9 फेरों के लिए संचालित होगी। 05580 आनंद विहार टर्मिनल पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 4 अगस्त से 1 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 9 फेरो तक चलेगी। 05575 सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन 4 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा। वहीं 05576 आनंद विहार टर्मिनल सहरसा स्पेशल 6 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को चार फेरों तक संचालित होगी। सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारण समय, मार्ग, ठहराव, रेक संरचना के अनुसार ही होगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















