
हापुड़: आबकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित एक कालोनी के रहने वाले अमन कुमार ने एसपी कार्यालय में शिकायत पत्र देकर बताया कि आबकारी विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे एक लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि एक साल पहले मोहल्ला लज्जापुरी के रहने वाले युवक से जान पहचान हुई थी जिसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए मेरठ में आबकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और करीब ₹1 लाख ट्रांसफर करा लिए। ना तो नौकरी लगवाई, ना रुपए वापस किए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133






















