
कोचिंग के लिए निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम निजामपुर से एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की माँ का आरोप है कि उनका पड़ोसी युवक उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया है। इस संबंध में पीड़िता की माँ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती 7 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी समय तक तलाश करने और संभावित ठिकानों पर सुराग न मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस की शरण ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



















