
मुर्गी पालन हेतु प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):माह सितम्बर-अक्टूबर, 2026 में देशी अण्डे हेतु मुर्गीपालन का 02 दिवसीय प्रशिक्षण जनपद के 50 इच्छुक लाभार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आई०वी०आर०आई०, बरेली के केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में निःशुल्क कराया जाना प्रस्तावित है। लाभार्थियों के परिवहन एवं रहने-खाने की व्यवस्था पशुपालन विभाग द्वारा निःशुल्क की जायेगी। इस प्रशिक्षण के बाद पशुपालन विभाग की तकनीकी सहायता से प्रशिक्षणार्थी अपने घर के आस-पास डीप-लिटर सिस्टम में बिना केज के 500-1000 देशी मुर्गियों का पालन कर लाभ अर्जित कर सकते हैं एवं इसे व्यवसाय के रूप में अपना सकते हैं। इच्छुक लाभार्थी पुरूष अथवा महिला अपना नाम अपने क्षेत्र के नजदीकी पशु चिकित्सालय पर दर्ज करा सकते हैं या कार्यालय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, विकास भवन, हापुड़, दिल्ली रोड़ पर स्थित कमरा नं0-23, 27 या 29 में स्वयं जमा कर सकते हैं। प्राथमिकता के आधार पर चयनित होने के बाद प्रशिक्षण की तिथि से उन्हें अवगत करा दिया जायेगा।आवेदन-पत्र जमा करने की अन्तिम तिथिः- 18 सितम्बर, 2026 सायंः 03:00 बजे तक।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926


















