
थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना बाबूगढ़ पहुंचकर जनसुनवाई की। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
वहीं, थाना सिम्भावली में अपर पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर ने भी जनता की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का जल्द और वास्तविक रूप से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



















