हापुड़ के ततारपुर गुरुकुल से 2 छात्र लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव ततारपुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय से कक्षा 8 में पढ़ने वाले दो किशोर छात्र अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने की आशंका जताई है।
लापता छात्रों में पहला छात्र 15 वर्षीय देवा है, जो सिकंदरपुर काकौड़ी (थाना बाबूगढ़) का निवासी है। उसी कक्षा का एक और 14 वर्षीय छात्र तनिष (निवासी काठीखेड़ा) भी गायब है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों छात्रों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और रास्तों को खंगाल रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















