
शीशम के पेड़ों का कटान, मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews. Com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में पर्यावरण नियमों की अनदेखी कर बिना अनुमति शीशम के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। उबारपुर से शाब्दीपुर जाने वाली सड़क के पास स्थित एक खेत में खड़े चार कीमती शीशम के पेड़ों को अवैध तरीके से काट दिया गया।
मामले का खुलासा बुधवार सुबह उस वक्त हुआ, जब हाफिजपुर बीट प्रभारी को मुखबिर से कटान की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी सुबह करीब 11 बजे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। जांच के दौरान खेत में चार शीशम के कटे हुए तने और पत्तियां बरामद हुईं।
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद खेत मालिक की पहचान उबारपुर निवासी राधा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि राधा ने पलवाड़ा निवासी ठेकेदार गुलफाम के माध्यम से इन पेड़ों का अवैध कटान कराया था।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) मुनीश चंद्र ने बताया कि बीट प्रभारी की दी गई तहरीर के आधार पर खेत मालिक राधा और ठेकेदार गुलफाम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



















