
पूर्व प्रधान व साथियों पर ग्राम प्रधान से मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews. Com):पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा गांव में ग्राम प्रधान पर हमला करने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान मोहम्मद अब्बास ने बताया की वह शुक्रवार को गांव में किसी काम से जा रहे थे, तभी पूर्व प्रधान और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर प्रधान को बचाया। इसके बाद घायल प्रधान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सी ओ मुनीष चंद्र ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















