
हापुड़ के किसानों को बड़ी सौगात: मेरठ तिराहा पर जल्द बनेगा आधुनिक किसान कल्याण केंद्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। मेरठ तिराहा स्थित उप संभागीय कृषि प्रसार भवन की जर्जर इमारत को तोड़कर जल्द ही यहां एक भव्य और आधुनिक ‘किसान कल्याण केंद्र’ का निर्माण किया जाएगा।
करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का खाका पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने इस संबंध में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रस्ताव भेज दिया है।
इस नए केंद्र की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि किसानों को अब अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही छत के नीचे:
गुणवत्तापूर्ण बीज और कीटनाशक उपलब्ध होंगे। सरकारी योजनाओं के अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। ऑडिटोरियम, एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और हाई-टेक साउंड सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















