हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों में से एक चलती बाइक के पीछे खड़ा होकर हाथ छोड़ कर डांस कर रहा है जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है। जान जोखिम में डालकर बाइक पर यात्रा कर रहे इस युवक को अपनी और औरों की जान की जरा भी परवाह नहीं है। यदि युवक का संतुलन बिगड़ जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
राहगीरों ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर मेले से स्नान कर लौट रहे कुछ लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में रखे स्पीकर में तेज आवाज में गाने चलाएं। इसी बीच ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे चल रहे दो युवकों में से एक हाथ छोड़कर चलती बाइक पर डांस करने लगा। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि इन्हें पुलिस-प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।





















