
गांव हाजीपुर में चोरी के शक में एक संदिग्ध को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बीती रात चोरी के इरादे से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बबीता, सविता, माया ने तहरीर देकर बताया कि कुछ युवक रात में उनके घर में घुस गए थे। आरोपियों ने घर से 10 हजार रुपए नकद, सोने की कुंडल, लॉन्ग, चांदी के पाजेब, आभूषण समेत लिए थे। चोर जब सामान लेकर जा रहे थे। तभी एक महिला की नींद खुल गई जिसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए जिन्होंने एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। उसके अन्य साथी पहले ही समान लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















