
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप (सूवि): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बीकानेर के बाहर दो सूखे पेड़ काटने के साथ-साथ बिना अनुमति दो हरे पेड़ों को काटने के मामले में कार्रवाई की गई है। बीट प्रभारी राहुल सिंह, वनरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया तथा सैक्शन अधिकारी एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी, हापुड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।कांवड़ यात्रा की सुरक्षा की दृष्टिकोण से दिल्ली-हापुड़ रोड एन0एच-24 कि0मी0 52 की बायी पटरी (बीकानेर की दुकान के पास) 02 शीशम के सूखे वृक्ष जिनका जड़ भाग गला हुआ था के कभी भी गिरने की संभवना की जाँच क्षेत्रीय वनाधिकारी, हापुड़ से कराई गई थी, जिस पर क्षेत्रीय वनाधिकारी, हापुड़ द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी की। दो शीशम के सूखे वृक्ष जिनका जड़ भाग गला हुआ है जो कभी भी गिर सकते है को काटकर विभागीय स्टाक में दर्ज कर निस्तारित करने की संस्तुति के आधार पर प्रभागीय कार्यालय द्वारा 02 शीशम के सूखे वृक्ष जिनका जड़ भाग गला हुआ था, को सुरक्षा की दृष्टि से पातन कर विभागीय स्टाक में लेकर लाट बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो के क्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी, हापुड़ द्वारा उक्त वृक्षो का कटान कराया गया जिसमें 02 सूखे वृक्ष अनुमति सुदा के साथ-साथ एक हरा नीम तथा एक हरा शीशम अतिरिक्त काट दिये गये, जिसके लिए बीट प्रभारी राहुल सिंह, वनरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया तथा सैक्शन अधिकारी एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी, हापुड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। अवैध कटान के लिए क्षेत्रीय वनाधिकारी, हापुड़ के स्तर से वन अपराध भी पंजीकृत किया गया है।प्रभागीय वनाधिकारी, हापुड़ वन प्रभाग, हापुड़ ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता पूर्वक जॉच कराकर वृक्ष काटने वाले व्यक्ति / कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।





















