
छपकौली मंदिर पहुंचे शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में उस समय शिवभक्तों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला जब उन पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। आस्था की खुशबू से इलाका महक उठा। शासन के निर्देश पर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकोली मंदिर के साथ-साथ अन्य मार्गों और स्थान पर भी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान बम भोले के उद्घोष से इलाका गूंज उठा।
रविवार को बड़ी संख्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छपकौली के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब देखने को मिला। इसी बीच जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा व पुलिस अधीक्षक हापुड़ ज्ञानंज्य सिंह ने हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा के दौरान श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला जिन्होंने जमकर जय भोले, बोल बम के उद्घोष लगाए। विभिन्न क्षेत्रों से छपकोली महादेव मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक व दुग्धाअभिषेक किया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















