👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ बीज की 17 दुकानों पर छापे मारे और 11 नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि जिले में घटिया गुणवत्ता वाले बीज किसानों को बेचे जा रहे हैं जिसके चलते मंगलवार को तीनों तहसीलों में स्थित 17 दुकानों पर विभाग ने छापे मारे और 11 बीज के नमूने लेकर जांच को भेज दिए हैं। इसी के साथ चार दुकानों ने रिकॉर्ड के अनुसार बीज नहीं लगाया था जिन्हें नोटिस भी भेजा गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






















