
👁 9 views Views
योग संतुलित जीवन का आधार
हापुड,सीमन (EHAPURNEWS.COM):आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हापुड के लोहिया पार्क में आयोजित बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 21जून के प्रथम दिन जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर ने योग में शामिल होकर लोगो को यह संदेश दिया कि योग से रोग को दूर भगाया जा सकता है।
चेयरमैन ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। सभी, योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।शिविर का उद्घाटन चेयरमैन ने फीता काटकर कर किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























