
सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डूबकी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुरूषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन श्रध्दालुओ ने बृजघाट पर गंगा में स्नान किया।
जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सोमवती अमावस्या पर सोमवार को बड़ी संख्या में गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और गंगा मैया का आशीर्वाद लिया।यह अधिक मास के अंतिम दिन होने के कारण ही सोमवार को होने के चलते इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है जिसके चलते लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई
बता दें कि हापुड़ के साथ-साथ अन्य जनपदों और राज्यों से श्रद्धालु रविवार को ही तीर्थ नगरी पहुंचना शुरू हो गए जिन्होंने सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके चलते पीएसी के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह रूट डायवर्ट किए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























