
सावन के प्रथम सोमवार को विशेष मुहूर्त में पूजन से होगा संपत्ति का लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्वमनोरथ पूर्ण करने वाले भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीने श्रावण के विशिष्ट दिन प्रथम सोमवार पूजन 3 अगस्त को पंचमी तिथि, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व सुकर्मा योग के साथ होगा व्रत के साथ जलाभिषेक, रुद्राभिषेक पूजन शिवभक्तों द्वारा किया जाएगा साथ ही कावड़ियों द्वारा भी जलाभिषेक भी होगा भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने बताया कि प्रथम सोमवार को इस विशेष मुहूर्त में भक्तों के जलाभिषेक व पूजन करने से राहु, चन्द्रमा आदि ग्रहों से सम्बंधित दोष दूर होकर भाग्य, आयु, वैभव, गृह शान्ति एवं संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा सोमवार के दिन पूजन में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, दूध, दही, घी, सफ़ेद पुष्प -माला, सफ़ेद मिष्ठान, अक्षत, विल्वपत्र, शमी पत्र अवश्य चढ़ाए अभिषेक करते समय ॐ नमः शिवाय या ॐ नमो नीलकंठाय मंत्र का मन ही मन जप करें जलाभिषेक किसी धातु के बर्तन द्वारा करने से विशेष शुभफल प्राप्त होगा चाहिए भगवान भोलेनाथके पूजन में हल्दी, रोली, तुलसी के पत्ते, केतकी का फूल, नारियल के जल का उपयोग नहीं करना चाहिए और ना ही शंख से अभिषेक करना चाहिए।भगवान शिव की महिमा का वर्णन श्री राम चरित मानस के इस चौपाई में मिलता है – जौँ तपु करै कुमारि तुम्हारी। भाविउ मेटि सकहीं त्रिपुरारी।। अर्थात् भगवान भोलेनाथ तप भक्ति पूजन से प्रसन्न होकर भविष्य में होने वाले घटनाओं को शुभ कर भाग्य अनुकूल कर मनोवांक्षित कर देते है पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि जिसकी कुंडली में शनि-चन्द्र (विष) योग या शनि-राहु दोष हो मंत्रजप,पूजन कर शुभ फल प्राप्त कर सकते है श्रावण सोमवार का व्रत रखने वाली महिलाओं को सायंकाल में भगवान भोलेनाथ के साथ माँ पार्वती का पूजन भी अवश्य करना चाहिए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















