
सड़क पर टहल रहे युवक को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एक युवक पर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ए टू ज़ेड कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की शाम वह कॉलोनी से बाहर टहलने के लिए निकला था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव श्यामपुर के रहने वाले सचिन ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों से वार किया जिससे पीड़ित घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी तरह उसका उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















