👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में बुधवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में मनाए गए वर्ल्ड ऐड्स डे का विषय था असमानता को समाप्त करना और एड्स का खात्मा करना। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉक्टर जे रामचंद्रन, वाइस चेयरपर्सन राम्या रामचंद्रन, प्रधानाचार्य डॉ आर सी पुरोहित और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग विभाग अध्यक्ष डॉक्टर आर के सहगल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सभी को जागरूक किया।
इस मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ उज्जवल सौरव, डॉ विश्वनाथ घोषाल, डॉक्टर मेराज गौहर, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता वर्मा, अस्पताल के मरीज और कर्मचारीगण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
























