👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव जमालपुर के शहीद कुलदीप पुनिया की 7वीं शहादत दिवस पर परिवारजनों व ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद के पिता धर्मपाल व माता ब्रह्मवती ने यज्ञ का आयोजन कराया। यज्ञ को पूठ के आचार्य स्वामी अखिलानंद सरस्वती ने सम्पन्न कराया। इस मौके पर चौधरी मनवीर सिंह, गौरव प्रताप, पप्पू प्रधान भरना, प्रदीप कुमार हवलदार आदि उपस्थित थे।
























