लैंगिक उत्पीड़न पर कार्यशाला
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के जैन कन्या पाठशाला में बुधवार को लैंगिक उत्पीड़न पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों से कार्यालय अध्यक्ष एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती छाया शर्मा अपर जिला जज, श्रीमती स्तुति सिंह क्षेत्राधिकारी हापुड़, श्रीमती पारूल त्यागी प्रधानाचार्य जैन कन्या पाठशाला, श्रीमती प्रतीमा त्यागी एस०एच०ओ० महिला थाना, श्री अभिषेक त्यागी अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, श्री बाबूराम सदस्य बाल कल्याण समिति, श्री गजेन्द्र बघेल आपदा विशेषज्ञ, व कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, हापुड़ से श्री मनीष कुमार (संरक्षण अधिकारी) तथा सह आकड़ा विश्लेषक श्री अजय, मुकेश द्वारा अवगत कराया गया कि हमारी बेटियों भारत वर्ष की स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बताया गया। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एम्बूलेंस सेवाओं के बारे में बताया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई।
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295






















