
रिश्वतखोर ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी पहले भी 10 से अधिक बार हो चुका है निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एंटी करप्शन की टीम ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ₹5,000 की रिश्वत मांगने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी सुशील खारी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई भी की गई। बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर 10 से अधिक बार सस्पेंड हो चुका है जो इससे पहले 2017 में भी जेल गया था।
सरकारी धनराशि के गबन के मामले में वर्ष 2017 में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह जेल गया था। धौलाना ब्लॉक की तीन ग्राम पंचायतों की विकास निधि से एक करोड़ 47 लाख रुपए गबन का मामला सामने आया था जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद उसकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वह 10 से अधिक बार निलंबित हो चुका है।
हद तो तब हो गई जब उसने कपूरपुर क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला निवासी सलमान राणा से परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर रुपए मांगे। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत की और एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मोदीनगर रोड पर स्थित हापुड़ ब्लॉक कार्यालय के आसपास जाल बिछाया और रिश्वतखोर को दबोच लिया। ग्राम विकास अधिकारी बाहर आने के लिए तड़प रहा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























