
पिलखुवा: गाड़ी व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अनवरपुर के सामने फ्लाईओवर पर गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।
जानकारी के अनुसार गाड़ी में पांच लोग सवार होकर अलीगढ़ से गुरुग्राम जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा के अनवरपुर के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो गाड़ी और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में अलीगढ़ निवासी अमन, गुरुग्राम निवासी सौरभ मलिक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


























