
साई नाथ फूड्स से बेसन,नमकीन,हल्दी की हुई सैम्पलिंग
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश एवं जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशन पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्री चंद्रशेखर मित्र के नेतृत्व में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 की रात को जनपद की खाद्य टीम ने साईं नाथ फूड्स एमजी रोड धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया हापुड मेंऔचक छापा मार कर कुल तीन नमूने -एक नमूना बेसन, एक नमूना नमकीन तथा एक नमूना हल्दी पाउडर का जांच वास्ते संग्रहित किया गया।टीम ने बेसन में नियम का उल्लंघन पाए जाने पर मात्रा लगभग 1750 किलोग्राम अनुमानित कीमत 125000 को सीज़ किया। दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, सहरीश सादात एवं विपिन कुमार शामिल रहे। प्रदेश भर में दिवाली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थ की सैम्पलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























