हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावनी में रास्ते में जा रहे दो भाइयों पर गांव के कुछ दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित भाइयों ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सरावनी के नाजिम ने बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। पड़ोसी गांव आरिफपुर के इंसाफ अली की पुत्री का निकाह में उन्होंने समान उधार लिया था। 14 सितंबर 2023 को हिसाब करने घर जा रहे थे कि कार में उसका भाई नादिर भी मौजूद था। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






















