हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): यहां गढ़ रोड स्थित ततारपुर गोल चक्कर सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह ऑटो में सवार होकर परिवार जन के साथ गंगा स्नान करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बता दें कि थाना कपूरपुर के गांव ढाना निवासी सत्येंद्र सिंह की पत्नी शकुंतला व परिवारजनों के साथ ऑटो में सवार होकर बुधवार को गंगा स्नान करने जा रहे थे, जैसे ही वे लोग थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर पर पहुंचे तो सुबह 6:00 बजे करीब किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038






















