
हापुड़ में दिव्यांगजन कल्याण शिविर का आयोजन, सहायक उपकरण पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ विकासखंड परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना रहा।
शिविर के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर और ट्राईसाइकिल सहित कुल 72 सहायक उपकरण शामिल रहे। सहायक उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में दिव्यांगजनों के कल्याण और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। विभाग की ओर से भविष्य में भी पात्र दिव्यांगजनों तक सरकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















