गढ़: टापू पर दिखे मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में स्थित गंगा के टापू पर मगरमच्छ और कछुए आजकल धूप सेकने के लिए बाहर आ रहे हैं। नाव में सवार कुछ लोगों ने जलीय जीवों का वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले गंगा किनारे एक अजगर निकल आया था जिससे गंगा स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया था और सभी बाहर आ गए थे। ऐसे में घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुए गंगा के बीच में स्थित टापू पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में गंगा किनारे मौजूद लोगों ने जलीय जीवों को देखकर थोड़ी दूरी बनाने में ही भलाई समझी। हालांकि कुछ देर बाद यह जीव गंगा में चले गए।
जनपद हापुड की तीर्थ नगरी ब्रजघाट स्थित गंगा के टापू पर सर्दी के मौसम में मगरमच्छ, कछुआ, घड़ियाल व अन्य जलीय जीव समेत विदेशी पक्षी धूप सेकने के लिए गंगा के टापू पर दिखाई दे रहे हैं। इन जलीय जीवों और विदेशी पक्षी को देखने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। गंगा का जलस्तर कम होने से गंगा के बीचों बीच कई अस्थाई टापू निकल आए हे।






















