हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक अज्ञात बालिका 7 नवंबर 2022 को थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुर में लावारिस अवस्था में पाई गई जिसका रंग गेहुआ है। बालिका को बाल कल्याण समिति हापुड़ के आदेश से जिला अस्पताल हापुड़ में उचित देखभाल हेतु रखा गया है। उक्त बालिका के माता-पिता एवं परिजन होने के प्रमाण पत्र सहित दावा विज्ञप्ति प्रकाशित होने के सात दिवस तक बाल कल्याण समिति निकट केशव नगर पुलिस चौकी मोदीनगर रोड हापुड़ के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। तदुपरांत किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रविधानुसार बालिका के दत्तक ग्रहण हेतु स्वतंत्र घोषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी और इस संबंध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाल कल्याण समिति अभिषेक त्यागी (अध्यक्ष) 9411672727, बाबूराम गिरी (सदस्य) 7017454944, अमित कुमार (संरक्षण अधिकारी) 9457950711 संपर्क सूत्र।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























