हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात माह के चलते नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। इसके लिए लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। साथ ही ना मानने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने मंगलवार को जनपद में 223 वाहनों के चालान कर 57,500 वसूले।
यातायात पुलिस ने हेलमेट ना लगाने पर 83, सीट बेल्ट न लगाने पर 46, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने पर 8, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर दो, ट्रिपलिंग करने पर पांच, यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 54 वाहनों के चालान किए। साथ ही यातायात पुलिस ने बिना लाइसेंस के सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले 25 पर कार्रवाई की।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























