👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला बाराही से दो दिन पहले गायब महिला का शव मोदीनगर के हरमुखपुरी में मिला है। मोदीनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतका की पहचान बबीता शर्मा के रुप में की गई है।
पुलिस ने बताया कि बबीता शर्मा मोदीनगर के मौहल्ला हरमुखपुरी में अपने प्रेमी के घर आई हुई थी। महिला का प्रेमी अभिषेक के घर गत 7 वर्ष से आना जाना था। किसी बात को लेकर महिला बबीता का हापुड़ में अपने पति तथा मोदीनगर में प्रेमी अभिषेक से कुछ विवाद हुआ था। गुस्साई महिला ने प्रेमी के यहां जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस अभिषेक से पूछताछ कर रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























