
स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर विधायक ने जाना मरीजों का हाल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दस्तोई रोड़ स्थित जिला अस्पताल पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने फीता काटकर किया।शिविर में सभी रोगो का इलाज व परीक्षण एक ही छत के नीचे किया गया।विधायक विजयपाल आढती ने मरीजों के पास जाकर उनकी कुशल क्षेम पूछी और मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओ के बारे मे जानकारी ली और मरीजो को आश्वासन दिया कि परेशानी होने पर अवगत कराए,अस्पताल मे सभी सुविधाए हाजिर है।
इस अवसर पर हापुड मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी, उदय कंसल,सी.एम.ओ. डा किशोर अहुजा,सी.एम.एस. श्रीमती हेमलता सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179




















