
स्कूल में बच्चों की उपस्थिति में वृध्दि
हापुड़, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): शिक्षा भारती द्वारा संचालित दस्तोई ग्राम एवं गोयना ग्राम दोनों स्थानों पर चल रहे संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत श्रमिक वर्ग के बच्चों में संस्कार के साथ नियमित विद्यालय आने की अच्छी आदत डालने का प्रयास किया जाता रहा है। इसके लिए समय समय पर विभिन्न प्रयोग भी किये जाते हैं। इनका सफल परिणाम भी प्राप्त होता है। अब प्रतिदिन विद्यालय आने वाले बच्चों की संख्या 90 % से अधिक ही रहती है।
सितम्बर मास के शत प्रतिशत उपस्थिति वाले दस्तोई संस्कार केन्द्र के बच्चों, जो कि कुल बच्चों का 30% था, कल केन्द्र पर सम्मान किया गया। इसी क्रम में गोयना केन्द्र पर सितम्बर माह के शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों, जो कि विद्यालय के कुल बच्चों का 20% है, आज केन्द्र पर सम्मान किया गया।
बच्चों में धीरे धीरे डाले जाने वाले इन अच्छे संस्कारों से भविष्य के होनहार एवं जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण होता है।यही देश को नव निर्माण में मजबूती प्रदान करता है।
सभी शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चे प्रसन्न थे एवं अन्य बच्चों को भी प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरणा दे रहे थे।
इसी के साथ आज दोनों केंद्रों पर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों में अपने देश को स्वच्छ रखने का सन्देश भी दिया गया।
इस कार्य में पूनम शर्मा, रविंद्री दीदी, चीनू, राखी,चिकी एवं शिल्पी का पूरा पूरा सहयोग रहा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010



















