
अमन हत्याकांड: दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्टील की रोड भी बरामद
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र आदर्श नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमन सागर की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम प्रशांत पुत्र रमेश चंद्र व पंकज पुत्र मुनेश निवासीगण मोहल्ला जसरूप नगर हापुड़ है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टील की रोड भी बरामद की है जिसमें मोटरसाइकिल का चैन सॉकेट भी लगा हुआ है। आरोपियों को पुलिस ने बदनौली फाटक जाने वाले रास्ते से दबोचा है जिन्होंने अमन सागर के उधार के पैसे के लेनदेन के चलते उसकी हत्या को योजना बद्ध तरीके से अंजाम दिया था।
आपको बता दे कि अमन की हत्या उसके दोस्त प्रशांत व पंकज ने की थी। उधार की रकम वापस मांगने को लेकर अमन और प्रशांत के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले विवाद में अमन ने प्रशांत को गाली दी थी जिसके बाद से ही प्रशांत क्षुबद्ध था और उसने अपने साथी के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया।
ज्ञात हो कि मंगलवार को बदनौली स्थित खेतों में अमन का शव मिला था जो सोमवार की शाम से लापता था। अमन सागर की हुई हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्टील की रोड भी बरामद की है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















