
श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय और प्रेम प्रकाश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को जन्मदिन पर किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के तत्वावधान में ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय की अध्यक्षता में आज दिनांक 1अक्टूबर दिन गुरुवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक महोदय कुंवर ज्ञानंजय सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुलिस अधीक्षक महोदय को अंगवस्त्र एवं श्रीराम जी की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन की वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरुण राणा,आदित्य जैन,आर्यन गुप्ता ने श्री राम जी की मूर्ति भेंट किया।
हापुड़ पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश मिश्रा, ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय, सुरेंद्र द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, वरुण राणा, आदित्य जैन, आर्यन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




















