
👁 10 views Views
चोरी की बाइक के साथ धौलाना पुलिस ने एक दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने गुरुवार को ग्राम ककराना की तरफ जाने वाले पीर वाले रास्ते से शिवा पुत्र पिंटू निवासी छोटा बाजा कस्बा व थाना धौलाना को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने ग्राम ककराना की तरफ जाने वाले पीर वाले रास्ते से बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद की है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















