
हापुड़: गोपीपुरा में दुकानों के अवैध निर्माण की शिकायत, स्थानीय लोगों ने डीएम से लगाई गुहार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड़ के कोठीगेट स्थित गोपीपुरा क्षेत्र में दुकानों के कथित अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निर्माण की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ रास्ते और सार्वजनिक स्थान पर भी असर पड़ने की बात कही जा रही है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मामले का स्थलीय निरीक्षण कराकर निर्माण की वैधता की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण बिना अनुमति या स्वीकृत नक्शे के विपरीत पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। शिकायत के बाद अब लोगों की नजर प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















