
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट कर बेल्ट से पीटने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनिकेत पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम फतेहपुर बाबूगढ़, उचित व विचित पुत्रगण राजीव निवासीगण रसूलपुर बाबूगढ़, तनिश पुत्र रिंकू निवासी ग्राम शाहपुर जट थाना बाबूगढ़ और शिवम पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम नयावास थाना सिंभावली को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। बाबूगढ़ पुलिस ने भंवर तंवर पुत्र भिकारी लाल तंवर निवासी कुचेसर रोड चोपला फाटक पार बाबूगढ़ की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
भरत ने बताया कि उसके भाई और उसके दोस्त को घर बुलाकर कमरे में बंद कर दोनों के साथ मारपीट की गई। शाम 6:00 बजे जब उसकी भाई से बात हुई तो उसने आप बीती बताई। मौके से जुड़ा वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















