हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई। जब एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ छावनी में बाबूगढ़ कट के पास का यह हादसा है जहां गढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
बताया जा रहा है कि बाइक पर हबीसपुर विगास निवासी शुभम और विक्की पुत्र सुधीर सवार थे। सड़क हादसे के दौरान विक्की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शुभम का उपचार चल रहा है।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।






















