
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी निवासी महिला ने दोयमी में चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर उसके पति को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी उसके पति को उठाकर चौकी पर ले गए। महिला ने मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है जिन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। महिला ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने चौकी के बाहर भी उसके पति को बेरहमी से पीटा।
पन्नापुरी निवासी खुशबू का कहना है कि रविवार की रात करीब 10:15 बजे दोयमी चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी उसके घर में घुस आए। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके मकान की तलाशी ली और तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने उसके पति इंदु कुमार को जमकर पीटा और उठाकर चौकी ले गए। चौकी के बाहर भी पुलिसकर्मियों ने उसके पति को बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी उसके परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ने सीओ सदर को निष्पक्ष जांच कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















