
पहचान छिपाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने देहात क्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक पर तैनात व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसकी शादी को छह वर्ष हो चुके हैं। शादी से पहले आरोपी ने पहचान छुपा कर उससे मित्रता की और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता के फोटो और वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिए जिन्हें दिखाकर डरा धमकाकर वह बार-बार पीड़िता के साथ रेप करता है और पति को छोड़ने का दबाव बना रहा है। मना करने पर आरोपी पीड़िता के पति और परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता गुरुवार को हापुड़ एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























