
दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठी चार्ज का किसान नेताओं ने किया विरोध
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने गुरुवार को सिंभावली स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठी चार्ज का विरोध किया और कहा कि आवाज उठाने वाले को गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार सही फैसला ले। छात्र देश का भविष्य है। पेपर लीक के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई और उनपर लाठी चार्ज किया जो बेहद निंदनीय है। शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे छात्रों को बेरहमी से पीटा। उन्होंने आगे कहा कि महिला छात्रों के साथ भी अभद्रता की गई। सरकार के इस कदम से पूरे देश में रोष है। किसान भी नाराज हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























