👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला चाह कमाल में सड़क पर लटके तार लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं. यहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है. बता दें कि गंगा मंदिर के पास बनी यह स्थिति कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है. कोई भी वाहन चालक यहां उलझ कर गिर सकता है या पैदल चल रहा व्यक्ति भी तारों की चपेट में आ सकता है. स्थानीय लोगों की मांग है कि विद्युत विभाग उनकी समस्या का जल्द से जल्द निपटारा करें जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो.






















