पत्नी ने पिता व भाई के साथ मिलकर पति को दी धमकी, मुकदमा दर्ज










पत्नी ने पिता व भाई के साथ मिलकर पति को दी धमकी, मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने एक युवक की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी, ससुर, भाई और एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव नरेना के रहने वाले हरीश ने बताया कि उसकी पत्नी रितु राघव के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले रितु के पिता प्रदीप और भाई तरुण दिल्ली से उसके घर आए और हरीश के साथ मारपीट करने लगे। जब हरीश ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। सात मई को हरीश को सुमित भड़ाना नामक व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तुरंत रितु ने भी उसे फोन पर धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!