
मानदेय वृध्दि से आउटसोर्सिंग कर्मियों में खुशी की लहर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):कंसल्टेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण) उ0प्र0 के श्री अनिल केशरी प्रदेश अध्यक्ष सहित कंसल्टेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयास से स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिग कार्मिकों के मानदेय में विगत 10 वर्षो से कोई वृद्धि/इन्क्रीमेंट न होने के सम्बन्ध में एसोसिएशन के ज्ञापन पत्र का संज्ञान लेते हुए श्री मनीष राज उप सचिव, पेयजल और स्वच्छता विभाग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार के द्वारा सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिग कार्मिकों के मानदेय में वृद्वि/इन्क्रीमेंट के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए पेयजल और स्वच्छता विभाग स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार को अवगत कराये जाने की अपेक्षा की गयी है। जिससे स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्सिग कार्मिकों में खुशी लहर जागृत हुई है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















